व्यवस्था और रास्ता अपने देश की जनता से तय करना चाहिएः वांग यी
2020-07-09 11:25:16
चीन-अमेरिका थिंक टैंक और मीडिया वीडियो कांफ्रेंस मंच 9 जुलाई को आयोजित हुआ ।चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने भाषण देते हुए कहा कि चीन और अमेरिका को एक दूसरे को बदलने के बजाय विभिन्न व्यवस्थाओं और संस्कृतियों के बीच सहअस्तित्व होने का रास्ता निकालना चाहिए ।
वांग यी ने कहा कि चीन चीनी विशेषता वाले समाजवादी रास्ते पर कायम रहता है ,जो चीन की राष्ट्रीय स्थिति से मेल खाता है और चीनी जनता का चुनाव है ।किसी भी शक्ति को दूसरे देश के चुनिंदा रास्ते को इंकार करने की पात्रता नहीं है और कोई भी देश दूसरे की पसंद या नापसंद के मुताबिक अपनी व्यवस्था बदलेगा ।वास्तव में व्यवस्था और रास्ता महज अपने देश की जनता द्वारा तय किया जाना चाहिए ।(वेइतुंग)