पहले 6 महीनों में चीन में लगभग 35 खरब युआन का स्थानीय सरकार बांड जारी
8 जुलाई को चीनी वित्त मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार इस साल के पहले 6 महीनों में कुल 34 खरब 86 अरब 40 करोड़ युआन के स्थानीय सरकारी बांड जारी किए गए। जिनमें पिछले साल की समान अवधि से 22.9 प्रतिशत इज़ाफ़ा हुआ है ।स्थानीय सरकार द्वारा बांड जारी करने का कार्य स्थिरता से चल रहा है ।
इस साल के पूर्वार्द्ध में नये बांड 27 खरब 86 अरब 90 करोड़ युआन के थे, जबकि रिफ़ंडिंग बॉंड 6 खरब 99 अरब 50 करोड़ युआन के थे। ।नये बांड की धनराशि सभी बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं में लगायी जाती है ।
इस साल के पूर्वार्द्ध में स्थानीय सरकार बांड की औसत ब्याज दर 3.27 प्रतिशत थी ,जो वर्ष 2019 से 21 बेसिक पाइंट घटी ।
जून के अंत तक देश में स्थानीय सरकारों के कर्ज का बकाया 241खरब 58 अरब 30 करोड़ युआन था ,जो नेशनल पीपुल्स कांग्रेस द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर है ।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि वह सुचारू रूप से सरकारी बांड जारी करने की पूरी कोशिश करेगा, ताकि इस साल के आर्थिक व सामाजिक विकास का लक्ष्य पूरा करने को बढ़ावा मिले ।
(वेइतुंग)