कोविड-19 महामारी के संकट के समाधान के लिए चीन और अमेरिका के बीच सहयोग की ज़रूरत
हमारे हांगकांग कोष का ऑनलाइन व्याख्यान 8 जुलाई को आयोजित हुआ। विशेषज्ञों, विद्वानों और व्यवसाय में जुटे कई प्रतिनिधियों ने विश्व आर्थिक स्थिति पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर विचार-विमर्श किया। अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोधकर्ता स्टीफन रोच ने चीन और अमेरिका से समान रूप से कोविड-19 महामारी के संकट के समाधान के लिए सहयोग करने की अपील की।
स्टीफन रोच ने भाषण देते हुए कहा कि महामारी के प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था गहरी मंदी में फ़ंस गयी है। महामारी के बाद, वैश्विक अर्थव्यवस्था "डब्ल्यू-आकार" का विकास दिखा सकती है, और आर्थिक बहाली प्रक्रिया में उतार-चढ़ाव का अनुभव हो सकता है।
उन्होंने महामारी से लड़ने के चीन के तरीकों की प्रशंसा की। एक देश अकेले दुनिया भर में वायरस के प्रसार को नहीं रोक सकता है। महामारी की स्थिति का सामना करते हुए चीन और अमेरिका को वैज्ञानिक अनुसंधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी राजनेताओं ने राजनीतिक लाभ के लिए महामारी का उपयोग करते हुए चीन को बदनाम किया। अमेरिका को समान जीत प्राप्त करने के लिए चीन के साथ सहयोग करना चाहिए।
(वनिता)