अमेरिका के डब्ल्यूएचओ से हटने से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में महामारी रोकने के प्रयास को नुकसान पहुंचा
अमेरिका के डब्ल्यूएचओ से हटने के मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीचिए ने 8 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका की इस कार्यवाही से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में महामारी को रोकने के प्रयास को नुकसान पहुंचाया गया। विशेषकर अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तत्काल आवश्यकता में विकासशील देशों पर इसका गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 7 जुलाई को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अमेरिका के डब्ल्यूएचओ से हटने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है ।
इस पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीचिए ने कहा कि यह अमेरिका का एक और उदाहरण है जो एकतरफावाद का पीछा कर रहा है, समूहों से पीछे हट रहा है और अनुबंधों को तोड़ रहा है। वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक आधिकारिक और पेशेवर अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में डब्ल्यूएचओ विश्व में कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में अनिवार्य केंद्रीय समन्वय भूमिका निभाता है। वर्तमान में, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय महामारी को रोकने के एक महत्वपूर्ण चरण में है। डब्ल्यूएचओ का समर्थन अंतरराष्ट्रीय महामारी-विरोधी सहयोग का समर्थन करना और जीवन को बचाना है। चीन ने अमेरिका से अपने अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी और कर्तव्य निभाने का आग्रह किया। चीन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से बहुपक्षीय सर्वसम्मति को मजबूत करने, डब्ल्यूएचओ को समर्थन और वित्त पोषण को बढ़ाने और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा की संयुक्त रूप से गारंटी करने की अपील भी की।
(वनिता)