चीन के और दो पार्क यूनेस्को के विश्व भूतत्व पार्क की सूची में शामिल

2020-07-09 10:48:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन के और दो पार्क यूनेस्को के विश्व भूतत्व पार्क (GEOPARKS) की सूची में शामिल कराये गये हैं ।इस तरह चीन में विश्व भूतत्व पार्कों की संख्या 41 हो गयी है ।चीनी राजकीय वन और घासमैदान ब्यूरो ने 8 जुलाई को यह खबर दी ।

7 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक ,वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन   यूनेस्को की कार्यकारी बोर्ड की 209वीं बैठक पर चीन के हुनान प्रांत में स्थित श्यांग शी भूतत्व पार्क और कानसू प्रांत स्थित च्यांग य भूतत्व पार्क को विश्व भूतत्व पार्क की उपाधि हासिल हुई ।

श्यांग शी पार्क में 160 पेलियोलिथिक और नियोंलिथिक सांस्कृतिक धरोहर है ,जबकि च्यांग य भूतत्व पार्क रंगीन पहाड़ और डेनश्या लैंडफोर्म के लिए प्रसिद्ध है ।

चीनी राजकीय वन और घासमैदान ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि चीन ने वर्ष 2003 से यूनेस्को की अपील पर विश्व भूतत्व पार्क की स्थापना शुरू की ।कई वर्षों की कोशिशों से चीन ने विश्व भूतत्व पार्क का गुणवत्तापूर्ण  विकास पूरा किया ,जिस ने भूतत्व धरोहर और पर्यावरण संरक्षण ,स्थानीय आर्थिक विकास तथा रोजगार सृजन ,वैज्ञानिक अध्ययन और ज्ञान की लोकप्रियता ,राष्ट्रीय छवि के दिखावे और अंतरराष्ट्रीय आदान प्रदान बढ़ाने में उल्लेखनीय चतुर्मुखी लाभ प्राप्त किया ।

अब चीन में भूतत्व पार्कों की संख्या विश्व के कुल भूतत्व पार्कं की एक चौथाई से अधिक है ।((वेइतुंग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories