शी चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति के साथ फ़ोन वार्ता की
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 8 जुलाई को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ फ़ोन वार्ता की।
शी चिनफिंग ने कहा कि जून के अंत में रूस ने सफलता से देशभक्ति युद्ध के विजय की 75वीं वर्षगांठ के सैन्य परेड का आयोजन किया। हाल ही में रूस ने सुचारू रूप से जनमत संग्रह आयोजित किया, और संविधान के संशोधन को पारित किया। इससे जाहिर हुआ है कि रूसी जनता रूस सरकार का समर्थन देती है, और देश के शासन में रूस सरकार के विचार को स्वीकार किया। चीन पहले की तरह रूस को अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुसार विकास का रास्ता चुनने का समर्थन देता है।
शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि वर्तमान में अतंर्राष्ट्रीय स्थिति तेजी से बदल रही है। चीन व रूस व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदार के रूप में घनिष्ठ रूप से रणनीतिक आदान-प्रदान व सहयोग करते हैं। यह बहुत आवश्यक है। चीन रूस के साथ निरंतर रूप से आपसी समर्थन देना, बाहरी हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करना, अपने देश की प्रभुसत्ता, सुरक्षा, विकास के लाभ, और दोनों पक्षों के समान हितों की रक्षा करना चाहता है।
पुतिन ने कहा कि हाल ही में रूस ने बहुमत से संविधान का संशोधन पारित किया। जो रूस की दीर्घकालीन राजनीतिक स्थिरता की रक्षा, देश की प्रभुसत्ता की रक्षा और बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने के लिये लाभदायक है। अब रूस-चीन संबंध इतिहास में सब से उच्च स्तर पर हैं। रूस चीन द्वारा हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिये की गयी कोशिश का दृढ़ समर्थन देता है। विश्वास है कि चीन हांगकांग की दीर्घकालीन समृद्धि व स्थिरता की रक्षा करने में सक्षम होगा।
चंद्रिमा