शी चिनफिंग ने चीनी तेल विश्वविद्यालय के छात्रों को पत्र भेजा

2020-07-08 17:01:27
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

8 जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी तेल विश्वविद्यालय(पेइचिंग) के करामाई भाग के स्नातक के विद्यार्थियों को जवाबी पत्र भेजा। इस पत्र का विषय इस प्रकार है:

नमस्कार। आप लोगों का पत्र मुझे मिल चुका है। यह भी पता लगा है कि 118 छात्र स्नातक होने के बाद शिनच्यांग में काम करेंगे। वे विभिन्न जातीय जनता के साथ कोशिश करके पश्चिम चीन के निर्माता बनना चाहते हैं। मैं आप लोगों के फैसले का समर्थन करता हूं।

कोविड-19 महामारी के मुकाबले में आप लोगों ने मुश्किलों को दूर करके सफल होने का अनुभव प्राप्त किया। आगे बढ़ने का रास्ता हमेशा सुचारू नहीं बनेगा। और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को पूरा करने के लिये पीढ़ी दर पीढ़ी युवाओं की कोशिश चाहिये। आशा है पूरे चीन के व्यापक विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएट विद्यार्थी इस युग में अपना कर्तव्य निभा सकेंगे, अपने सपने को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व देश के कार्य से जोड़ सकेंगे, और पार्टी, देश व जनता के लिये ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकेंगे।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की विभिन्न स्तरीय कमेटियों, सरकारों व समाज के विभिन्न जगतों को वास्तविक तौर पर ग्रेजुएट विद्यार्थियों के रोजगार कार्य को अच्छी तरह से करना चाहिये, कारगर कदम उठाकर महामारी के कुप्रभाव को दूर करना, विद्यार्थियों को रोजगार पाने में मदद देनी चाहिये। ताकि उन्हें भविष्य के कार्य में उपल्बधियां प्राप्त हो सकें।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories