डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने फिर एक बार राजनीतिक तमाशा खेला

2020-07-08 16:56:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

थाईवान सरकार की विधान निर्माण संस्था के प्रधान यो शीखुन ने हाल ही में थाईवान द्वारा आयोजित चीनी चिकित्सा मंच के उद्घाटन में भाषण देते समय यह सुझाव दिया कि थाईवान में चीनी चिकित्सा व चीनी देवा को थाईवानी चिकित्सा व थाईवानी दवा में बदल सकेगा। उनके बयान का थाईवानी समाज में व्यापक विरोध हुआ है।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी थाईवान की स्वतंत्रता को बढ़ाने के लिये चीन से जुड़ी विशेषता को हटाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले उन्होंने चाइना एयरलाइंस, सीएनपीसी व चाइना स्टील आदि थाईवान के बड़े उद्यमों के नाम को बदलने का प्रयास किया, लेकिन सभी विफल रहा। छाए इंगवन के सत्तारूढ़ के बाद डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की परंपराएं जारी रही। उन्होंने थाईवान द्वीप में चीन से जुड़ी विशेषता को हटाने के लिये इधर उधर नाम बदलने की कोशिश की। ताकि यह ऐतिहासिक वास्तविकता को बदला जा सके कि थाईवान चीन का एक भाग है।

हालांकि डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने बारी बारी नाम बदलने का राजनीतिक तमाशा खेला। लेकिन वास्तव में बुद्धिमान थाईवानी जनता साफ़ साफ़ यह बात समझ सकती है। थाईवानी वरिष्ठ मीडिया कर्मचारी ह्वांग चीश्येन ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने गुस्से में कहा कि यह बिल्कुल थाईवानी स्वतंत्रता व्यक्तियों द्वारा किया गया राजनीतिक तमाशा है। थाईवान के चीनी चिकित्सा व दवा अनुसंधान प्रतिष्ठान के पूर्व प्रधान वू थ्येनशान ने भी यह कहा कि यह केवल एक वैचारिक लड़ाई है, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories