इस वर्ष जून में चीन के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि
चीनी राजकीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन ब्यूरो द्वारा 7 जुलाई को जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के जून के अंत तक चीन के विदेशी मुद्रा भंडार का पैमाना 31 खरब 12 अरब 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर है, जो मई के अंत से 10 अरब 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा। विशेषज्ञों का विचार है कि विदेशी मुद्रा भंडार के ताज़ा आंकड़ों से चीन में उत्पादन बहाली और आर्थिक बहाली का प्रभाव देखा गया है।
चीनी राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन ब्यूरो ने कहा कि जून में चीन के विदेशी मुद्रा बाजार में समग्र आपूर्ति और मांग संतुलित रही। उस महीने चीन के विदेशी मुद्रा भंडार का पैमाना बढ़ा।
चीन विदेशी मुद्रा अनुसंधान संस्थान की अर्थशास्त्री थान यालिंग ने कहा कि जून में विदेशी मुद्रा भंडार मूल रूप से अपेक्षा के अनुरूप रहा, जिससे अन्य देशों से पहले महामारी को नियंत्रित करने और उत्पादन को फिर से शुरू करने और अर्थव्यवस्था को बहाल करने में चीन का तुलनात्मक लाभ नजर आया।
चीनी रेनमिन विश्वविद्यालय के चीनी पूंजी बाज़ार अनुसंधान संस्थान के सह-अध्यक्ष चाओ शीच्युन का विचार है कि विदेशी मुद्रा भंडार का पैमाना स्थिर बनाए रखने से महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के समन्वय और उत्पादन को फिर से शुरू करने में चीन की प्रमुख उपलब्धियां देखी गई।
(वनिता)