क्वेइचो प्रांत में एक बस झील में गिरी, 21 लोगों की मौत
2020-07-08 10:24:44
चीन के क्वेइचो प्रांत के आनशुन शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार 7 जुलाई की रात 10 बजे तक पूरी तरह से खोज और बचाव कार्यों के बाद आनशुन शहर में एक बस के झील में गिरने की घटना में कुल 37 लोगों को खोज निकाला गया और बचाया गया, जिनमें 20 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा उपचार लेने के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और और अन्य 16 घायल हुए हैं।
झील में गिरने वाली बस को निकाला गया। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो चुकी है। संबंधित स्थिति की जांच की जा रही है।
7 जुलाई की रात खोज और बचाव कर्मी बचाव कर रहे थे।
दुर्घटना के बाद क्वेइचो प्रांत का नेतृत्व दल स्थापित हुआ। आनशुन शहर में बचाव और उपचार संचालन विभाग स्थापित हुआ, जो इस दुर्घटना की जांच और बचाव उपचार कार्य कर रहा है।
(वनिता)