राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर हांगकांग में अमेरिकी महावाणिज्यदूत की टिप्पणी पर नाखुशी
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 6 जुलाई को हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर हांगकांग में अमेरिकी महावाणिज्यदूत हैंसकॉम स्मिथ की टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। प्रशासन के प्रमुख सचिव चांग च्येनत्जोंग और सुरक्षा ब्यूरो के सचिव ली च्याछाओ ने स्मिथ से मुलाकात की और इस मुद्दे पर नाखुशी जाहिर की।
हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के प्रवक्ता ने कहा नेशनल पीपुल्स कांग्रेस चीन का सर्वोच्च राज्य प्राधिकरण है और हांगकांग की सरकार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून बनाना उस की शक्ति और जिम्मेदारी है और कानून में हांगकांग में वास्तविक स्थिति को भी ध्यान में रखा गया है।
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि“एक देश, दो व्यवस्थाएं”नीति में सुधार के लिए विधान एक महत्वपूर्ण कदम है, हांगकांग को जल्दी से स्थिरता बहाल करने के लिए आवश्यक और समय पर इस निर्णय लिया है। साथ ही हांगकांग की उच्च स्वायत्तता, न्यायिक स्वतंत्रता और कानून के शासन को प्रभावित नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कानून तैयार किया है, लेकिन कभी नहीं सुना है कि संबंधित कानून अमेरिका के आर्थिक विकास और व्यापारिक माहौल को प्रभावित करता है।