चीन ने हथियार व्यापार संधि में भाग लेने की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं

2020-07-07 18:59:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीचेन ने 7 जुलाई को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हथियार व्यापार संधि में भाग लेना चीन द्वारा सक्रिय रूप से वैश्विक हथियार व्यापार शासन में भाग लेने और विश्व व क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की रक्षा करने के लिये उठाये गये महत्वपूर्ण कदम हैं। जिससे बहुपक्षवाद का समर्थन देने, अंतर्राष्ट्रीय सैन्य नियंत्रण व्यवस्था की रक्षा करने, और मानव साझा नियति समुदाय का निर्माण करने में चीन का संकल्प व सच्चाई जाहिर हुई है।

6 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि च्यांग ज्वून ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव को हथियार व्यापार संधि में भाग लेने वाला दस्तावेज सौंपा। इसकी चर्चा में चाओ लीचेन ने कहा कि इससे जाहिर हुआ है कि इस संधि में चीन की भागीदारी की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। 6 जुलाई से 90 दिनों के बाद यह संधि चीन के प्रति कारगर होगी। चीन ने विभिन्न पक्षों से गंभीरता से सैन्य आपूर्ति के निर्यात का प्रबंध करने, सैन्य आपूर्ति के निर्यात से प्रभुसत्ता संपन्न देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप बंद करने, और वास्तविकता से संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रक्षा करने की अपील की।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories