डोमिनिका और अर्जेंटीना के नेताओं को पत्र भेजे शी चिनफिंग ने

2020-07-07 18:51:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 7 जुलाई को डोमिनिका के राष्ट्रपति लुइस अबिनादर को पत्र भेजकर उनके राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

बधाई पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और डोमिनिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के पिछले दो वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों का तेज विकास हुआ है, राजनीतिक आपसी विश्वास प्रगाढ़ हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में यथार्थ सहयोग में प्रचुर उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन द्विपक्षीय संबंधों को बड़ा महत्व देता है। वे खुद लुइस अबिनादर के साथ उभय प्रयास कर द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान व सहयोग को गहरा करेंगे।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अबबेर्ट्रो फर्नांडेज को दिये पत्र में शी चिनफिंग ने जोर दिया कि महामारी के सामने चीन और अर्जेंटीना के लोग एक दूसरे का समर्थन करते हैं, जिससे दोनों देशों की जनता की गहरी भावना प्रतिबिंबित है। हाल में चीन और अर्जेंटीना आदि लाटीन अमेरिकी देश महामारी का मुकाबला करने, अर्थतंत्र को स्थिर बनाने और जन-जीवन को सुनिश्चित देने के कठोर मिशन का सामना कर रहे हैं। चीन अर्जेंटीना के साथ महामारी की रोकथाम में सहयोग करेगा और अर्जेंटीना को हरसंभव मदद देगा। चीन अर्जेंटीना द्वारा देश की स्थिरता व विकास की रक्षा के लिए किये गये प्रयास का समर्थन करता है और द्विपक्षीय तमाम सामरिक साझेदारी संबंधों के विकास को आगे बढ़ाएगा।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को दिये गये पत्र में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अबबेर्ट्रो फर्नांडेज ने चीन सरकार और चीनी जनता द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महामारी संघर्ष में अदा की गयी नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि अर्जेंटीना-चीन व्यापक सामरिक साझेदारी संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग को और गहरा किया जा सकेगा।

(श्याओयांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories