चीन-अरब देश सहयोग मंच के 9वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में सहमति हासिल

2020-07-07 10:20:59
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 6 जुलाई को चीन-अरब देश सहयोग मंच के 9वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा कि वर्तमान सम्मेलन में महामारी के खिलाफ एकजुट होकर रोकथाम का संयुक्त वक्तव्य, अम्मान घोषणा पत्र और भावी दो सालों में कार्य योजना संपन्न की। इससे महामारी पर विजय पाने में चीन और अरब देशों का दृढ़ संकल्प नजर आया।

विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन और अरब देश लगातार महामारी की रोकथाम मजबूत करेंगे, टीके के अनुसंधान में सहयोग करेंगे, बहुपक्षवाद की रक्षा करेंगे, डब्ल्यूएचओ की भूमिका का समर्थन करेंगे, महामारी का राजनीतिकरण करने का विरोध करेंगे और महामारी की रोकथाम में विजय पाने में योगदान देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने में समर्थन करने के लिए अरब देशों का आभारी है। चीन अरब देशों को देश की स्थिरता और सुरक्षा की गारंटी में दृढ़ समर्थन देता है। चीन और अरब देश एकजुट होकर साझे भविष्य का निर्माण करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को लगातार उन्नत करेंगे।

वांग यी ने आगे कहा कि चीन और अरब देशों को जल्द ही व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक, संस्कृति, मंच निर्माण आदि क्षेत्रों में संपन्न नई सहमतियों का कार्यांवयन करना चाहिए और संबंधित सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि नागरिकों को इससे फायदा मिल सके।

(ललिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories