एक साथ महामारी को रोकना चीन और अरब देश के बीच आम भाग्य का एक ज्वलंत चित्रण है : वांग यी

2020-07-07 10:12:01
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

6 जुलाई को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-अरब देश सहयोग मंच के 9वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा कि चीन और अरब देशों द्वारा एक साथ कोविड-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण किया जाना दोनों पक्षों के बीच आम भाग्य का एक ज्वलंत चित्रण है। चीन और अरब देश के भाग्य समुदाय का विकास जारी है।

वांग यी ने कहा कि महामारी को रोकने के लिए अरब देशों द्वारा चीन को दी गई बहुमूल्य सहायता को चीन सदैव याद रखेगा। चीन सक्रिय रूप से महामारी से लड़ने के लिए सामग्री खरीदने के लिए अरब देशों की सहायता करने, अरब देशों को सामग्री सहायता प्रदान करने, विशेषज्ञ वीडियो सम्मेलन आयोजित करने के कदमों से अरब देशों को महामारी से लड़ने में मदद करता है।

वांग यी ने कहा कि संकट के सामने चीन और अरब देशों ने एक दूसरे का समर्थन किया है। इस बार की महामारी के परीक्षण के बाद चीन और अरब देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाया जाएगा, चीन-अरब देशों के बीच रणनीतिक सहयोग निश्चित रूप से एक नए स्तर पर पहुंच जाएगा।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories