चीन और अरब देश को एक दूसरे का समर्थन करते हुए निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करनी चाहिए : वांग यी

2020-07-07 10:10:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

6 जुलाई को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-अरब देश सहयोग मंच के 9वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा कि चीन और अरब देशों को मजबूती के साथ एक दूसरे का समर्थन करते हुए निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करनी चाहिए। चीन विकासशील देशों और मानवीय प्रगति के सही पक्ष पर अडिग खड़ा रहेगा।

वांग यी ने कहा कि चीन अपनी राजनीतिक सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता की रक्षा करने और स्वतंत्र विकास का रास्ता अपनाने में अरब देशों का मजबूती से समर्थन करता है। उन्होंने चीन के आंतरिक मामलों से संबंधित मुद्दों पर निष्पक्ष रुख अपनाने के लिए अरब देशों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हांगकांग, शिनच्यांग और थाईवान क्षेत्र चीन का हिस्सा है। चीन हांगकांग, शिनच्यांग और थाईवान मामलों से चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध करता है।

वांग यी ने यह भी कहा कि चाहे अंतरराष्ट्रीय स्थिति में कैसा भी बदलाव आ जाए, तो चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहेगा और अन्य देशों के साथ आपसी लाभ वाले समान जीत प्राप्त करने की कोशिश करेगा।

(वनिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories