चीन-अरब देशों की मंत्री स्तरीय बैठक को बधाई पत्र भेजा चीनी राष्ट्रपति ने
2020-07-06 20:28:01
चीन-अरब देशों के सहयोग मंच की 9वीं मंत्री स्तरीय वीडियो बैठक 6 जुलाई को आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई पत्र भेजा।
बधाई पत्र में शी चिनफिंग ने जोर दिया कि पिछले दो सालों में चीन और अरब देशों ने सहयोग कर साझा विकास किया और भविष्य के उन्मुख चीन-अरब देशों के सामरिक साझेदारी संबंधों को गहरा किया गया है। कोविड-19 के प्रकोप के बाद दोनों पक्षों ने घनिष्ट सहयोग किया और एक दूसरे का समर्थन भी किया। आशा है कि इस बैठक से सुअवसर पाकर सामरिक संपर्क व समन्वय को मजबूत कर सकेंगे और महामारी के मुकाबले में सहयोग को आगे बढ़ाएँगे। ताकि दोनों पक्षों के लोगों को लाभ पहुँचाया जा सके।