वांग ई ने भारत के एनएसए डोवाल के साथ की बातचीत
5 जुलाई की रात को चीन-भारत सीमा मामले के चीनी विशेष प्रतिनिधि, चीन के स्टेट काउंसिलर व विदेश मंत्री वांग ई ने भारतीय विशेष प्रतिनिधि, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ फ़ोन पर बातचीत की।
वांग ई ने कहा कि इस वर्ष चीन व भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। यह आसान बात नहीं है कि चीन भारत संबंधों में आज का विकास हासिल हुआ है। कुछ समय पहले चीन व भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में संघर्ष हुआ। जिसका कारण बहुत स्पष्ट है। चीन लगातार अपनी भूमि की शक्तिशाली रक्षा करेगा, और सीमांत क्षेत्र की स्थिरता की रक्षा करेगा।
गौरतलब है कि दोनों पक्षों ने सच्चे दिल से सीमा क्षेत्र में हुई घटना पर विचार-विमर्श किया, और सकारात्मक सहमति भी प्राप्त की। पहला, दोनों पक्ष दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमतियों का पालन करेंगे। सीमांत क्षेत्रों की शांति व स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालीन विकास के लिये महत्वपूर्ण है। दूसरा, दोनों पक्ष सीमा मामले पर हस्ताक्षरित सिलसिलेवार समझौतों का पालन करेंगे, और सीमा क्षेत्र की स्थिति को शिथिल करने की एक साथ कोशिश करेंगे। तीसरा, दोनों पक्षों ने विशेष प्रतिनिधि व्यवस्था से आदान-प्रदान को मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों के बीच निरंतर रूप से चीन-भारत सीमा मामले पर विचार-विमर्श व समायोजन कार्य व्यवस्था की बैठक आयोजित की जाएगी। चौथा, दोनों पक्षों ने हाल ही में दोनों देशों की सैन्य व राजयनिक भेंट में प्राप्त प्रगति का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने लगातार विचार-विमर्श करने पर सहमति व्यक्त की, और दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक में प्राप्त सहमति को लागू करने पर भी बल दिया।
चंद्रिमा