शी चिनफिंग ने पापुआ न्यू गिनी के बुटुका स्कूल को जवाबी पत्र भेजा

2020-07-06 12:00:05
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के बुटुका स्कूल को जवाबी पत्र भेजा। उन्होंने अपने पत्र में वर्ष 2018 में पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान बुटुका स्कूल के उद्घाटन को याद किया और स्कूल द्वारा कोविड-19 महामारी के कुप्रभाव को दूर कर कक्षाएं बहाल करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चीनी पक्ष स्कूल के विकास में मदद देना जारी रखेगा।

इसके पहले बुटुका स्कूल ने शी चिनफिंग को पत्र लिखकर उनके स्कूल के विकास पर ध्यान  देने के प्रति आभार जताया और जानकारी दी कि चीनी पक्ष की सहायता से स्कूल ने सामान्य संचालन बहाल किया है।

चीन की सहायता से निर्मित बुटुका स्कूल का संचालन नवंबर 2018 में शुरू हुआ और इसमें करीब 3000 छात्र पढ़ाई करते हैं। (वेइतुंग) 

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories