चीन और घाना के राष्ट्रपतियों ने एक दूसरे को भेजा बधाई संदेश
चीन और घाना के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर 5 जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घाना के राष्ट्रपति अखुफो-अदो को बधाई संदेश भेजा।
बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और घाना के बीच राजनयिक संबंध स्थापना के पिछले 60 सालों में दोनों की परम्परागत मैत्री मजबूत रही और द्विपक्षीय सहयोग में भरपूर उपलब्धियां मिली हैं। इधर के वर्षों में दोनों के सहयोग में व्यापक विकास की अच्छी प्रवृत्ति सामने आयी है। कोविड-19 के प्रकोप के बाद चीन घाना समेत अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर महामारी का मुकाबला कर रहा है। चीन चीन-घाना संबंधों को बड़ा महत्व देता है। चीन बेल्ट एंड रोड के सहनिर्माण और चीन-अफ्रीकी सहयोग मंच के ढांचे में विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को गहरा करेगा, ताकि और घनिष्ट चीन-अफ्रीका साझे भाग्य वाले समुदाय के लिए सक्रिय योगदान दे सके।
वहीं घाना के राष्ट्रपति अखुफो-अदो ने बधाई संदेश में कहा कि पिछले 60 सालों में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आवाजाही बहुत घनिष्ट रही है, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। कोविड-19 के मुकाबले में शी चिनफिंग ने अभूतपूर्व नेतृत्व शक्ति दिखायी है। चीन घाना समेत विश्व के विभिन्न देशों के महामारी मुकाबले की मदद देता है और समर्थन भी करता है। घाना महामारी के मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का समर्थन करता है। घाना चीन के साथ परम्परागत मैत्री को प्रगाढ़ करने के साथ-साथ सामरिक सहयोग को मजबूत करना चाहता है और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना चाहता है।
(श्याओयांग)