अमेरिका द्वारा तथाकथित "हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम" को पारित करने का विरोध : हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र

2020-07-04 16:51:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने 3 जुलाई को अमेरिकी संसद में तथाकथित "हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम" को पारित करने का सख्त विरोध प्रकट किया।

हांगकांग सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के "हांगकांग स्वायत्तता अधिनियम" में निर्धारित तथाकथित प्रतिबंध बिल्कुल अस्वीकार्य है। ऐ  सा प्रतिबंध लगाने से हांगकांग और अमेरिका के बीच संबंधों और समान हितों को नुकसान पहुंचाया जाएगा। उधर, अमेरिकी संसद द्वारा मानवाधिकार, लोकतंत्र और स्वशासन की आड़ में चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के खिलाफ अधिनियम पारित करने से देशों के बीच कर्तव्य और सम्मान का उल्लंघन किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का निर्माण करने का अधिकार सभी देशों की केंद्रीय सरकारों को प्राप्त है। हम अमेरिका द्वारा दिखाये गये दोहरे मापदंड के प्रति खेद व्यक्त करते हैं। 

प्रवक्ता ने कहा कि चीन के संविधान और हांगकांग बुनियादी कानून से हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र का संवैधानिक आधार तैयार है। केंद्रीय सरकार ने हमेशा से एक देश, दो व्यवस्थाएं तथा संविधान और बुनियादी कानून के मुताबिक काम किया करता है। उधर, गत वर्ष के जून माह से हांगकांग समाज में निरंतर हिंसा और हलचल पैदा होने की स्थितियों के प्रति केवल आठ दिनों के भीतर लगभग तीस लाख हांगकांग वासियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की स्थापना का समर्थन करने पर हस्ताक्षर किये। और हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की स्थापना से केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ है। हांगकांग वासियों के कानूनी अधिकारों और स्वतंत्रता पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। और इस कानून की स्थापना से हांगकांग की उच्च स्वायत्तता, न्यायिक स्वतंत्रता और कानूनी शासन पर प्रभावित नहीं पड़ेगा। आशा है कि अमेरिका जिम्मेदारना रुख अपनाकर हांगकांग में वित्तीय संस्थाओं के सामान्य संचालन को प्रभावित करने वाली कार्यवाही न करेगा।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories