पितृ दिवस पर खास रिपोर्ट : शी चिनफिंग और उनके पिता की कहानी
2020-06-20 21:53:18
जनता के साथ रहे, पिता और पुत्र के बीच ताल-मेल
पिता शी जोंगश्वुन ने अपने पुत्र शी चिनफिंग से कहा कि चाहे तुम्हारा पद कितना भी ऊँचा क्यों न हो जाए, जनता की सेवा करना को कभी मत भूलना। सही मायने में नागरिकों के बारे में सोचना, स्नेहपूर्ण रूप से आम नागरिकों के साथ संपर्क रखना चाहिए।
“मैं पश्चिमोत्तर जनता का सेवक बनूंगा।”यह शी जोंगश्वुन का वादा था।“मैं जनता का सेवक हूं, मैं जनता की सेवा करता हूँ।”यह शी चिनफिंग की शासन विचारधारा है।
शी जोंगश्वुन दौरा करते हुए सभी लोगों को नमस्कार करते थे, परिवार के बड़े भाई जैसे लगते थे। उनके मन में आम नागरिक हमेशा बसते थे और वे सदैव नागरिकों के लिए काम करते थे।
