पितृ दिवस पर खास रिपोर्ट : शी चिनफिंग और उनके पिता की कहानी

2020-06-20 21:53:18
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

समान रूप से पीली नदी की रक्षा


पीली नदी के तट पर शी चिनफिंग दूर की ओर देख रहे हैं। यह नदी उनके दिल में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है।

वे हमेशा से पीली नदी के संरक्षण और निपटारे पर ख़ासा ध्यान देते हैं। इसी नदी के नौ तटीय प्रांतों का निरीक्षण दौरा किया। उनका कहना है कि पीली नदी को जनता को लाभ पहुंचाने वाली सुखमय नदी बनाया जाना चाहिए। 

गत शताब्दी के 50 के दशक में पीली नदी पर सुप्रसिद्ध सानमनश्या बाँध के निर्माण के दौरान, शी जोंगश्वुन ने कई बार निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने गहन भावना के साथ अनुसंधान किया और संबंधित बाँध निर्माण को लेकर वैज्ञानिक सुझाव प्रस्तुत किए।

शी जोंगश्वुन का कहना था कि विज्ञान संबंधी कार्यों को ईमानदारी से किया जाना जरूरी है। किसी आधार या किसी परीक्षण के बगैर और साफ़-साफ़ पता लगाए बिना मनमाने ढंग से नहीं बताना चाहिए। अगर हमारी पीढ़ी में इस कार्य को पूरा नहीं किया गया, तो इसे हमारे संतानों को छोड़ा जाएगा। 

पीली नदी के निपटारे की प्रधानता उसके संरक्षण पर केंद्रित है। शी चिनफिंग ने अपने पिता के उत्तरदायित्व का उत्तराधिकार किया। वे पीली नदी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के विकास को आगे बढ़ाने में जुटे रहे हैं। अगस्त 2019 से जून 2020 तक एक ही साल के भीतर उन्होंने चार बार पीली नदी क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया। वे पीली नदी क्षेत्रीय पारिस्थितिक संरक्षण तथा उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने में संलग्न हैं।

आज, पीली नदी क्षेत्र में पारिस्थितिक संरक्षण और उच्च गुणवत्ता वाला विकास राष्ट्रीय रणनीति में शामिल हुआ।“हमें ऐतिहासिक धैर्य और रणनीतिक दृढ़ संकल्प अपनाते हुए ऐतिहासिक उत्तरदायित्व उठना चाहिए। वर्तमान के कार्य को अच्छी तरह करने के साथ-साथ दूरगामी दृष्टि अपनानी चाहिए। लक्ष्य है कि पीली नदी से जनता को लाभ पहुंचाया जा सके।”शी चिनफिंग ने यह बात कही।

 

पितृ दिवस पर खास रिपोर्ट : शी चिनफिंग और उनके पिता की कहानी

HomePrev...2345678MoreTotal 8 pagesNext

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories