उच्च संकल्प पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नंबर नौ 03 समेत तीन उपग्रह सफलता से प्रक्षेपित
2020-06-17 16:56:09
वर्ष 2020 के 17 जून को दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट पर चीन ने ज्योछुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांगमार्च नंबर 2 रॉकेट से सफलता के साथ उच्च संकल्प पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नंबर नौ 03 को अपने निर्धारित कक्षा में भेज दिया। इसके साथ और दो उपग्रह भी प्रक्षेपित किये गये हैं।
उच्च संकल्प पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नंबर नौ 03 एक ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग उपग्रह है। जिसका प्रयोग भूमि सर्वेक्षण, शहरी नियोजन, भूमि अधिकार निर्धारण, सड़क नेटवर्क डिजाइन, फसल उत्पादन अनुमान और आपदा की रोकथाम आदि क्षेत्रों में किया जाता है। यह उपग्रह बेल्ट एंड रोड के निर्माण के लिये सूचना की गारंटी कर सकता है।
गौरतलब है कि इस बार का प्रक्षेपण लांगमार्च सिलसिलेवार रॉकेट की 335वीं यात्रा ही है।
चंद्रिमा




