महामारी के मुकाबले में चीन और विदेशों के बीच सहयोग
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिच्येन ने 15 जून को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अल्जीरिया और सूडान को भेजे दो चीनी चिकित्सा दल 12 जून को काम पूरा कर सुभीतापूर्ण रूप से स्वदेश वापस लौट चुके हैं। चीनी चिकित्सकों ने अल्जीरिया और सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालयों को बहुभाषी महामारी रोकथाम कार्य का सुझाव पत्र भेजा और दोनों देशों के संबंधित विभागों को महामारी रोकथाम और राहत कार्य को मदद दी। मौके पर चीनी चिकित्सकों ने मिस्र, दक्षिण सूडान, मोरोको आदि देशों के अधिकारियों और तकनीक विशेषज्ञों के साथ वीडियो बातचीत भी की।
साथ ही चीनी प्रवक्ता चाओ ने यह भी कहा कि 16 जून को चीन-मध्यपूर्व यूरोप के मध्य व छोटे उद्यमों के उत्पादन को पुनः शुरू करने पर एक संगोष्ठी 16 जून को आयोजित होगी। चाओ ने कहा कि चीन मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के साथ सूचना आदान-प्रदान करने को मजबूत करना चाहता है, ताकि दोनों देशों के उद्यमों के उत्पादन बहाली और सहयोग के लिए और ज्यादा मौके मिल सके और विभिन्न देशों के उद्यमों पर महामारी के प्रभाव को कम कर सके।
(श्याओयांग)