चीन में नागरिक जीवन को दी जाती है प्राथमिकता

2020-06-15 17:03:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

कोविड-19 महामारी की रोकथाम में नागरिक जीवन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना अति महत्वपूर्ण है। यदि लोगों का जीवन सुनिश्चित बना रहेगा, तो वे शांत रहेंगे और समाज भी स्थिर रहेगा, इसलिए महामारी जैसे कठिन समय में नागरिकों के जीवन को सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।

नागरिक जीवन की गारंटी जटिल और समन्वय से जुड़ा है। खान-पान, रहन-सहन जैसी मूलभूत आवश्यकताएं, पानी, बिजली, गैस, संचार आदि की गारंटी सब लोगों के जीवन से घनिष्ठ संबंध रखते हैं। इसमें किसी भी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। उदाहरण के लिए खाद्य पदार्थों की आपूर्ति में फल, सब्जी, अंडे, दूध, मांस जैसी वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ दाम भी स्थिर होने चाहिए। यदि कोई भी समस्या आती है, तो नागरिकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। जब हूपेई प्रांत के वुहान शहर में महामारी की रोकथाम से जुड़े काम के निरीक्षण दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि वुहान वासी मछली खाना पसंद करते हैं। जब स्थिति ठीक हो जाए, तो उसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। उसके बाद ताजा मछलियां चीन के विभिन्न क्षेत्रों से वुहान पहुंचाई गईं। वुहान वासी मछली खाते हुए अपने चीनी नेता के गहरे भाव को महसूस कर पाते हैं।

नागरिक जीवन से जुड़े काम करते समय हमेशा से लोगों की चिंता वाले मुद्दों का ख्याल रखना चाहिए। लोगों के जीवन में मौजूद समस्याओं के निपटारे में, विशेषकर महामारी का प्रभाव न्यूनतम स्तर तक कम करने में भरसक प्रयास करना चाहिए। चीन ने मध्य व छोटी कंपनियों, निजी उद्यमों, किसान श्रमिकों, विश्वविद्यालय के स्नातकों आदि के सामने मौजूद कठिनाइयों को दूर करने के लिए ऋण कम करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, सहायता देने आदि कदम उठाए, जिससे लोगों में खुशहाली बढ़ी।

चीन में 12345 सरकारी सेवा हॉटलाइन नंबर है। जब भी लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे सीधे 12345 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं। महामारी की रोकथाम के दौरान वुहान में हर दिन लोगों की 10,000 से अधिक राय 12345 के जरिए संबंधित विभागों तक पहुंचाई गईं। इसके जरिए लोग सरलता से अपनी इच्छा जताते हैं और लोगों की समस्या को जल्द-से जल्द दूर की जाती है। नागरिक जीवन सुनिश्चित करने में चीन हमेशा प्रयासरत रहता है।

(ललिता)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories