चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने पेइचिंग में कोविड-19 महामारी की रोकथाम का निर्देशन किया

2020-06-15 16:39:26
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

पेइचिंग में कोविड-19 क्लस्टर महामारी के प्रति चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने तेजी से महामारी की रोकथाम व नियंत्रण से संबंधित कार्यों का निर्देशन किया। आयोग ने महामारी की रोकथाम व रोगियों के इलाज दोनों पक्ष में बल देते हुए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया, ताकि महामारी के प्रकोप से पहले उसे खत्म किया जा सके।

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से मिली खबर के अनुसार 11 जून से आयोग के अध्यक्ष मा श्याओवेई ने पेइचिंग में कोविड-19 महामारी की रोकथाम व नियंत्रण से जुड़े कार्य का अध्ययन व तैनाती करने के लिये कई बार विशेष बैठक आयोजित की। साथ ही आयोग ने पेइचिंग में निर्देशन देने के लिये विशेषज्ञ दल को भी भेजा।

आयोग की विशेष बैठक में मा श्याओवेई ने कहा कि वर्तमान में महामारी की रोकथाम व नियंत्रण की स्थिति लगातार गंभीर है। इसमें अनिश्चितता अभी तक बनी हुई है। हमें शक्तिशाली कदम उठाना चाहिये, ताकि महामारी के प्रकोप से पहले उसे खत्म कर सके। साथ ही जल्द से जल्द संक्रमण का स्रोत ढूंढ़कर कारगर रूप से संक्रमण के तरीके को तोड़ना, और महामारी के फैलाव की रोकथाम करनी चाहिये।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories