पेइचिंग में अनाज व सब्ज़ी बाजार को स्थिर बनाने में व्यस्त हैं विभिन्न विभाग व उद्यम

2020-06-15 16:33:08
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

हाल ही में पेइचिंग के विभिन्न विभाग व उद्यम अनाज व सब्जी बाजार को स्थिर बनाने में व्यस्त हैं। पेइचिंग में अनाज का अभाव बिल्कुल अफवाह है।

पेइचिंग शहर के वाणिज्य ब्यूरो के दूसरे स्तर के निरीक्षक वांग होंगछून ने 14 जून को कहा कि हाल ही में पेइचिंग शहर के विभिन्न स्तरीय वाणिज्य विभाग तरह-तरह कदम उठाकर बाजार संसाधन का समायोजन करने, भंडारण को बढ़ाने, और बाजार में आपूर्ति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। पेइचिंग के बाजारों में आपूर्ति को अच्छी तरह से सुनिश्चित किया जा सकता है। मालों के स्रोत में भी कोई समस्या नहीं है। केवल शिनफ़ाती क्षेत्र में प्रबंध व नियंत्रण कदम उठाने से पहले के माल परिसंचरण चैनल पर कुछ प्रभाव पड़ता है।

वांग होंगछून ने परिचय देते हुए कहा कि शिनफ़ाती बाजार पेइचिंग में एक महत्वपूर्ण सब्जी बाजार ही है। पेइचिंग में सब्जियों व फलों की सामान्य आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिये पेइचिंग सरकार ने अस्थाई व्यापार स्थल की स्थापना की। वहां सब्जियों व फलों का व्यापार निश्चित क्षेत्रों में किया जा सकता है।

उधर, सुपर मार्केट के प्रति संबंधित उद्यम सब्जियां, फल, मांस, चावल, आटा, तेल आदि जन जीवन से जुड़े मालों की स्थिर आपूर्ति को सुनिश्चित कर सकते हैं।

चंद्रिमा

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories