चीन व फ़्रांस संयुक्त रूप से वृत्तचित्र पेकिंग मैन शूटिंग करेंगे
13 जून को संस्कृति व प्राकृतिक धरोहर दिवस है। चीन व फ़्रांस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित वृत्तचित्र《पेकिंग मैन:मानव का अंतिम रहस्य》की शुरूआत रस्म पेइचिंग व पेरिस में ऑनलाइन आयोजित की गयी।
इस रस्म में भाग लेने वालों में यूनेस्को के महानिदेशक, चीन स्थित फ़्रांसीसी राजदूत, चाइना मीडिया ग्रूप के संबंधित प्रधान, चीन व फ़्रांस दोनों देशों से आए विशेषज्ञ, विद्वान तथा यह वृत्तचित्र बनाने वाले टीम सदस्य आदि शामिल हुए हैं।
वर्ष 2021 चोखोत्येन में पेकिंग मैन खोदने की एक सौ वर्षगांठ है। वह भी चीन व फ़्रांस का सांस्कृतिक पर्यटन वर्ष ही है। विश्व के दर्शकों को पुरातन मानव के विकास को समझाने के लिये चाइना मीडिया ग्रूप के फिल्म, टीवी सीरीज व वृत्तचित्र केंद्र और फ़्रांसीसी राष्ट्रीय टीवी ग्रूप ने संयुक्त रूप से 《पेकिंग मैन:मानव का अंतिम रहस्य》नामक एक वृत्तचित्र शूटिंग करने की योजना बनायी। साथ ही इसे चीन-फ़्रांस सांस्कृतिक पर्यटन वर्ष की गतिविधियों में शामिल किया गया। वर्ष 2021 के दिसंबर में लोग विश्व के विभिन्न सिनेमा हॉल में इसे देख सकेंगे।
चंद्रिमा




