शी चिनफिंग के दस वाक्यों से जनता का महत्व समझा गया

2020-06-14 18:35:34
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
7/11

8 से 10 जून तक चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने निंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश का दौरा करते समय कहा कि आधुनिक कृषि व सांस्कृतिक पर्यटन व्यवसाय का विकास करने में जनता से केंद्रित विचार पर कायम रहकर किसानों को महत्वपूर्ण स्थान पर रखना, और किसानों के हितों को सुनिश्चित करने पर जोर देना चाहिये।

निंगश्या के दौरे में शी चिनफिंग ने यह भी कहा है कि जनता की चिंताओं का अच्छी तरह निपटारा किया जाना चाहिये। बेरोजगार लोगों, विश्वविद्यालयों के स्नातकों, किसान मज़दूरों, सेवानिवृत सैनिकों को रोजगार के मौके देना चाहिये।

11 से 12 मई तक शी चिनफिंग ने शानशी प्रांत का दौरा करने के दौरान कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी बिल्कुल जनता के हितों की रक्षा के लिये काम करती है। शुल्क, कर व अनाज के भुगतान के बजाय, सीपीसी गरीबी जनता को चिकित्सा व दवा देती है, जनता के लिये नये मकानों का निर्माण करती है, जनता को नयी तकनीक सिखाती है। विश्वास है कि ग्रामीण जनता ज्यादा से ज्यादा सुखमय जीवन बिता सकेंगी।

शानशी में शी चिनफिंग ने यह भी कहा है कि हमें पहाड़, जल, वायु व शहर के पर्यावरण संरक्षण एक साथ करना चाहिये, ताकि एक सुन्दर थाईय्वान शहर फिर एक बार देखा जा सके। साथ ही थाईय्वान की आकर्षक शक्ति व प्रभाव शक्ति को भी मजबूत करके जनता को ज्यादा लाभ मिल सकेगा।

20 से 23 अप्रैल तक शी चिनफिंग ने शेनशी प्रांत का दौरा करते समय कहा कि हमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, इतिहास व जनता के प्रति अत्यधिक जिम्मेदार रुख अपनाकर छिनलिंग के पारिस्थितिकी पर्यावरण के संरक्षण को अच्छी तरह से करना चाहिये। अपने कर्तव्य को अच्छी तरह से निभाना और छिनलिंग के रक्षक बनना चाहिये।

शेनशी में शी चिनफिंग ने यह भी कहा है कि स्थानांतरित जनता चारों तरफ़ से आई हैं। इसलिये समुदाय के निर्माण को मजबूत करना बहुत महत्वपूर्ण है। सीपीसी के बुनियादी संगठनों को नेतृत्व की केंद्रीय भूमिका अदा करके अच्छी तरह से समुदाय का प्रबंध व सेवा देनी चाहिये। ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।

शेनशी में शी चिनफिंग में भाषण देते समय कहा कि हमें विरासतों की संरक्षण शक्ति को मजबूत करना, चीनी राष्ट्र की श्रेष्ठ परंपरागत संस्कृति, क्रांतिकारी संस्कृति, और समाजवादी उन्नत संस्कृति का विकास करना चाहिये। सार्वजनिक सांस्कृतिक उत्पाद व सेवा देने के साथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक जीवन में जनता की मांग को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिये।

29 मार्च से 1 अप्रैल तक शी चिनफिंग ने चच्यांग प्रांत का दौरा करते समय कहा कि आर्द्रभूमि मूल पारिस्थितिकी है, जो पर्यटन का अच्छा संसाधन है। लेकिन पर्यटन का विकास करने में पारिस्थितिकी पर्यावरण को बर्बाद नहीं करना चाहिये।

10 मार्च को शी चिनफिंग ने हूपेई प्रांत के वुहान शहर में कोविड-19 महामारी की रोकथाम व नियंत्रण कार्य का निरीक्षण दौरा करते समय कहा कि हमें दूर दृष्टि से भविष्य को देखना चाहिये, अनुभव इकट्ठा करके शासन व्यवस्था की कमज़ोरी को दूर करना चाहिये, और जनता की जान सुरक्षा व स्वास्थ्य की रक्षा अच्छी तरह से करनी चाहिये।

19 से 21 जनवरी तक शी चिनफिंग ने यून्नान प्रांत का दौरा करते समय कहा कि व्यापक रूप से खुशहाल समाज का निर्माण करने में किसी जाति का अभाव नहीं होगा। हमें अल्पसंख्यक जातियों व जातीय क्षेत्रों के विकास को तेज करना चाहिये, ताकि विभिन्न जातीय जनता को सुधार व विकास में प्राप्त उपलब्धियां मिल सकें।

चंद्रिमा

शेयर