सीएमजी : सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस का कार्यक्रम शुरू

2020-06-13 19:58:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/4

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के साथ मिलकर तीन महीनों के भीतर एक खास कार्यक्रम प्रसारित करेगा, जो नई मीडिया तरीका अपनाकर“लघु वीडियो प्लस मोबाइल लाइव शो”के माध्यम से दर्शकों को व्यापक तौर पर चीन के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक विरासतों, सांस्कृतिक अवशेषों के संरक्षण और प्रयोग के फल आदि क्षेत्रों में कहानियां सुनाई जाती हैं। 

संबंधित गतिविधि के उद्घाटन समारोह में सीएमजी के नेता सुन य्वीशंग ने भाषण देते हुए कहा कि संस्कृति चीनी राष्ट्र के उत्तराधिकार वाला समान जीन है, जबकि सांस्कृतिक विरासत संस्कृति का एटलस है और इतिहास का दर्पण भी। चाइना मीडिया ग्रुप नई मीडिया के माध्यम से अपने कार्यक्रम में ज्यादा युवाओं की भागीदारी चाहता है। क्योंकि वे चीनी संस्कृति के उत्तराधिकारी ही नहीं, चीनी राष्ट्र की आशा भी हैं।  

उद्घाटन समारोह में चीनी सांस्कृतिक अवशेष संघ के अध्यक्ष शान चीश्यांग समेत विशेषज्ञों और विद्वानों ने सीधे प्रसारण में इंटरएक्टिव संवाद, ऑनलाइन वीडियो बातचीत आदि तरीकों से दर्शकों के साथ आदान-प्रदान किया। इसके अलावा, तुनहुआंग अनुसंधान संस्थान, हूपेई प्रांतीय संग्रहालय, ल्यांगचू प्राचीन शहर खंडहर आदि 10 से अधिक सांस्कृतिक अवशेष इकाइयों ने रंगबिरंगे ऑफ़लाइन कार्यक्रम भी आयोजित किये। सांस्कृतिक जगत के विशेषज्ञों, विद्वानों ने व्यापक नेटिजनों के साथ मिलकर सांस्कृतिक अवशेषों से आधुनिक जीवन में रंग डालने पर विचार विमर्श किया।

(श्याओ थांग)

शेयर