2020 चीन-आसियान डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग वर्ष उद्घाटित

2020 चीन-आसियान डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग वर्ष का उद्घाटन समारोह 12 जून को ऑनलाइन वीडियो के रूप में आयोजित हुआ। वर्तमान सहयोग वर्ष का विषय“महामारी का समान मुकाबला, आपसी लाभ,समान जीत और विकास”है। यह चीन-आसियान नवाचार वर्ष और चीन-आसियान मीडिया एक्सचेंज वर्ष के बाद चीन और आसियान के बीच आयोजित एक और महत्वपूर्ण गतिविधि है।

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मियाओ वेई भाषण देते हुए
चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मियाओ वेई ने अपने भाषण में कहा कि चीन डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को बहुत महत्व देता है और नई डिजिटल गतिज ऊर्जा के तेजी से रिलीज होने से न केवल आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ाया जाता है, बल्कि लोगों के खुशहाल जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाता है। कोविड-19 महामारी के मुकाबले की प्रक्रिया में डिजिटल तकनीक भी महामारी की रोकथाम और नियंत्रण, उत्पादन और काम की बहाली और लोगों के जीवन की गारंटी में अप्रतिस्थापनीय भूमिका निभाती है।

आसियान के महासचिव लिम जॉक होई ने कहा कि अनुमान के अनुसार वर्ष 2025 तक आसियान की डिजिटल अर्थव्यवस्था का जीडीपी में अनुपात वर्ष 2015 के 1.3 प्रतिशत से बढ़कर 8.5 प्रतिशत तक पहुंचेगा। डिजिटल बुनियादी सुविधा के विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था नियामक ढांचे के कार्यान्वयन में चीन का बहुत उच्च व्यावसायिक स्तर है। चीन आसियान के अपने क्षेत्र में डिजिटल अर्थव्यवस्था बढ़ाने में एक मूल्यवान भागीदार है।
बताया गया है कि वर्तमान सहयोग वर्ष के दौरान दोनों पक्ष संयुक्त रूप से स्मार्ट शहरों, बिग डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत क्षेत्रों में सिलसिलेवार गतिविधियां आयोजित करेंगे, महामारी की डिजिटल रोकथाम, डिजिटल बुनियादी सुवाधा के निर्माण और डिजिटल परिवर्तन में अनुभव साझा करेंगे, संपर्क व्यवस्था का लगातार सुधार जारी रखेंगे, आदान-प्रदान मंच का विकास करेंगे, सहयोग की नीहित शक्ति बढ़ेंगे और डिजिटल आर्थिक विकास के लाभांश को साझा करेंगे।
(मीनू)