शिनच्यांग प्रदेश में गरीबी उन्मूलन पर राष्ट्रीय सलाहकार सम्मेलन के अध्यक्ष का विशेष ध्यान

8 से 12 जून तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलिट ब्यूरो के स्थायी सदस्य, चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के अध्यक्ष वांग यांग ने शिनच्यांग प्रदेश के कई शहरों का दौरा किया और स्थानीय लोगों के साथ गरीबी उन्मूलन के सवाल पर चर्चा की।
बीते तीन साल अध्यक्ष वांग यांग ने हर साल शिनच्यांग का दौरा किया और बुनियादी इकाइयों के गरीबी उन्मूलन कार्यों की जांच की। वांग यांग ने विशेष रूप से यह बताया कि गरीबी उन्मूलन के परीणाम को जरूर ही मजबूत करना चाहिये और उच्च गुणवत्ता वाले गरीबी उन्मूलन लक्ष्य को साकार करना चाहिये।

केंद्र सरकार की विशेष सहायता से शिनच्यांग प्रदेश में गरीबी उन्मूलन कार्यों में काफी उपलब्धियां हासिल की गयी हैं। मिसाल के तौर पर कशगर क्षेत्र में स्थित अयागमनगन गांव गरीब गांव की सूची में रहता था। पर सरकार की सहायता नीति से इस गांव का उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। काउंटी की सरकार ने 181 गरीब परिवारों को हर परिवार को पाँच हजार युआन भत्ता प्रदान की है ताकि इन के आंगन में पशुपालन और रोपण का विकास किया जाए। इस के अलावा गांव में एक विशेष सहकारी स्थापित हुआ जो किसानों को हस्तशिल्पी चीज़ों का उत्पादन करने में मदद देता है।

इस साल मार्च तक शिनच्यांग प्रदेश में कई सौ गरीब गांव बाकी हुए थे। जो मुख्य रूप से कशगर आदि क्षेत्रों में केंद्रित हैं। सरकार की मदद से इन क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन का काम जोरों पर किया जा रहा है।
( हूमिन )