सछ्वान प्रांत की बूथो काउंटी :गरीबी उन्मूलन में गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की भूमिका

2020-06-13 16:52:01
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत की बूथो काउंटी एक गरीब क्षेत्र है और उसे ई जातीय संस्कृति का संरक्षण स्थल भी माना जाता है। बूथो काउंटी में ई जातीय चांदी के आभूषण बनाने वाली कौशल को राष्ट्रीय गैर-भौतिक संस्कृति विरासत की सूची में शामिल कराया गया है। और अब वह स्थानीय लोगों को गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

कुछ समय पहले बूथो काउंटी को राष्ट्रीय “गैर-विरासत गरीबी उन्मूलन” सहायता क्षेत्र की सूची में कराया गया है। सरकार ने इस काउंटी में ई जातीय चांदी आभूषण शिल्प कारखाने की स्थापना में मदद दी है और वहां गरीब लोगों को पारंपरिक कौशल सीखने का मौका तैयार है। अभी तक ऐसे कारखाने में 120 से अधिक लोग कार्यरत हैं। वार्षिक बिक्री मात्रा लगभग तीन करोड़ युआन तक रही है।

उधर इंटरनेट के प्रसार से ई जातीय क्षेत्र में युवाओं का विचार भी बदला है। उन्होंने इंटरनेट के जरिये बहुत से नयी जानकारियां प्राप्त की हैं और पारंपरिक कौशल का आगे विकास किया है। उन का मानना है कि नई शैली, नए पैटर्न और नए संयोजन से पारंपरिक विरासत के उत्तराधिकार के अनुकूल है।

 ( हूमिन )

शेयर