ट्विटर कंपनी के हजारों "चीन के प्रशंसकों" के अकाउंट को हटाना अन्यायपूर्ण :चीनी विदेश मंत्रालय

2020-06-13 16:51:17
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुन ईंग ने 12 जून को ट्विटर कंपनी द्वारा हजारों "चीन के प्रशंसकों" के अकाउंट को हटाये जाने के प्रति कहा कि ट्विटर कंपनी को संगठित तौर पर चीन के खिलाफ बदनाम करने वाले अकाउंट को बन्द करना चाहिये।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन द्वारा कोविड-19 महमारी के खिलाफ की गयी कोशिश सर्वविदित है। पर विश्व में कुछ ताकतों ने जोरों पर चीन के खिलाफ बदनाम करने का लगातार प्रयास किया है। लेकिन ट्विटर कंपनी का मानना है कि जो चीन की प्रशंसा करने वाला अकाउंट है, वह झूठी सूचना करने वाला है और इसे बन्द करना पड़ता है। उधर चीन के खिलाफ बदनाम करने वाले अकाउंट को मुक्त कराया गया है। यह कार्यवाही अनुचित है और दोहरे मापदंड का परिणाम है।

प्रवक्ता ने यह दोहराया कि चीन फेक न्यूज और पेड न्यूज का सबसे बड़ा शिकार है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर फेक सूचनाओं का मुकाबला करने की अपील करता है । चीनी राजनयिकों द्वारा ट्विटर का प्रयोग करने के सवाल पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि न्यू मीडिया के युग में विदेशों में स्थित चीनी राजनयिकों को ट्विटर का प्रयोग करना आदत है। और फेक न्यूज़ से भरा विश्व में चीनी राजनयिकों को अवश्य ही सच्चाई की रोशनी देनी चाहिये।  

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories