चीनी विदेश मंत्रालय :चीन और अफ्रीका के संबंधों में दरार डालने की कोशिश बेकार
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुन ईंग ने 12 जून को प्रेस से कहा कि चीन और अफ्रीका के संबंधों में दरार डालने की कोशिश सफल नहीं होगी।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हाल ही में कहा कि चीनी कारोबारों ने अफ्रीका को लिमिटेड दान दिया। चीन ने कोविड-19 महामारी के मौके पर अफ्रीका में अपारदर्शी कर्ज उधार देकर अफ्रीकी देशों पर भारी कर्ज डालना चाहा। चीनी प्रवक्ता ने माइक पोम्पिओ की इस बात को लेकर कहा कि चीन और अफ्रीका अच्छे भाई और साथी हैं जो साथ-साथ दुःख और मुसीबतों को बाँटते हैं। अफ्रीकी संघ कमेटी के अध्यक्ष मौउसा फ़ाकी महामत ने कहा कि चीन और अफ्रीका दोस्त हैं और सहपाठी भी। किसी भी तरीके की कोशिश से चीन-अफ्रीका के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम में चीन और अफ्रीका ने एक दूसरे का समर्थन किया। पचास से अधिक अफ्रीकी नेताओं ने चीन को संवेदना संदेश भेजा है और चीन ने भी अफ्रीकी देशों को बड़ी मात्रा में चिकित्सा सहायता प्रदान की है। आशा है कि संबंधित पक्ष भी अफ्रीकी देशों की मदद करेंगे।
( हूमिन )