चीन में खास ट्रांसफर पेमेंट सिस्टम होगा स्थापित

2020-06-12 17:33:08
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी उप वित्त मंत्री श्वी होंगछाई ने 12 जून को चीनी राज्य परिषद द्वारा आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि वित्त मंत्रालय ने खास हस्तांतरण भुगतान ( ट्रांसफ़र पेमेंट) व्यवस्था की स्थापना को लेकर इंतजाम किया, संबंधित वित्तीय पूंजी का अच्छी तरह वितरण और प्रबंधन किया जाएगा।

योजनानुसार इस वर्ष राजकोषीय घाटा गत वर्ष की तुलना में दस खरब युआन से अधिक होगा। कोविड-19 महामारी के मुकाबले में देश में दस खरब युआन का खास राष्ट्रीय ऋण जारी किया जाएगा।

हाल ही में राज्य परिषद के स्थाई मामला सम्मेलन में कहा गया है कि उपरोक्त 20 खरब युआन की राशि को प्रत्यक्ष तौर पर काउंटियों तक पहुंचाया जाएगा। इस धन-राशि का प्रयोग महामारी से प्रभावित लघु मझौले निगमों, व्यक्तिगत व्यवसायों और मुसीबत स्थिति में फंसे नागरिकों की सहायता देने, सार्वजनिक स्वास्थ्य आदि आधारभूत संस्थापनों के निर्माण, महामारी-रोधी खर्च आदि क्षेत्रों में किया जाएगा।

श्वी होंगछाई ने कहा कि खास समय में खास कार्रवाई अपनाना मैक्रो नियंत्रण तरीके में उठाए गए तांत्रित सृजनात्मक कदम है। यह सक्रिय वित्तीय नीति का अहम विषय ही नहीं, बाज़ार में जीवन शक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण उपकरण भी है। वर्तमान में वित्त मंत्रालय संबंधित इंतजाम के कार्यान्वयन और खास हस्तांतरण भुगतान यानी ट्रांसफ़र पेमेंट सिस्टम की स्थापना में सक्रिय है, ताकि नई वित्तीय धन-राशि को सीधे तौर पर काउंटी स्तर तक पहुंचाया जा सके, निगमों और नागरिकों को वास्तविक लाभ मिल सके। 

(श्याओ थांग)   

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories