अनार के बीज की तरह एक साथ रहें, विभिन्न जातियों के लोग

2020-06-11 16:45:57
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

अनार का फल चीनी पारंपरिक संस्कृति में शुभंकर के रूप में चीनी लोगों की पसंद रहा है, यह ज्यादा बच्चे और शुभ होने का द्योतक है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने “अनार के बीज की तरह एक साथ रहें” वाली बात कहकर चीन की 56 जातियों की घनिष्ठ एकता का वर्णन किया।

स्थल: निंगश्या ह्वेइ स्वायत्त प्रदेश के वूचोंग शहर में लीथोंग जिला

स्थल: निंगश्या ह्वेइ स्वायत्त प्रदेश के वूचोंग शहर में लीथोंग जिला

8 से 10 जून तक शी चिनफिंग ने पश्चिमोत्तर चीन के निंगश्या ह्वेइ स्वायत्त प्रदेश का दौरा किया, जो चीन में पाँच अल्पसंख्यक जातीय स्वायत्त प्रदेशों में से एक है। उन्होंने कहा:“गरीबी उन्मूलन, व्यापक खुशहाली, आधुनिकीकरण की प्राप्ति में कोई भी जाति पीछे नहीं छूटनी चाहिए।”

स्थल: हेलोंगच्यांग प्रांत के थोंगच्यांग शहर में स्थित ह-जे जातीय जिला

स्थल: हेलोंगच्यांग प्रांत के थोंगच्यांग शहर में स्थित ह-जे जातीय जिला

मई 2016 में शी चिनफिंग ने पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत के निरीक्षण दौरे के दौरान ह-जे जातीय परिवार की यात्रा की, उन्होंने गांववासियों की आय के बारे में जानकारी ली। शी चिनफिंग ने कहा:“मेरे मन में हर एक अल्पसंख्यक जाति बसती है।”

स्थल:युन्नान प्रांत के थङछोंग शहर में छिंगश्वेइ जिला

स्थल:युन्नान प्रांत के थङछोंग शहर में छिंगश्वेइ जिला

19 जनवरी 2020 को, शी चिनफिंग ने दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के थङछोंग शहर के छिंगश्वेइ जिले में वा जातीय गांव का दौरा किया, इस गांव का नाम है मोलावा, वा जाति की भाषा में मोलावा का अर्थ है सुखमय स्थल। शी चिनफिंग ने कहा:“व्यापक खुशहाल समाज के निर्माण को पूरा करने के बाद व्यापक तौर पर ग्रामीण उत्थान को आगे बढ़ाना चाहिए, इसका लक्ष्य है कि वा जातीय गांववासी और सुखमय हों।”

स्थल:भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का शिलीन हाओथे शहर

स्थल:भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का शिलीन हाओथे शहर

सन् 2014 के वसंत त्योहार की पूर्व संध्या में शी चिनफिंग ने भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में आयोजित पारंपरिक पूजा रस्म में भाग लिया। उन्होंने आशा जतायी:आने वाले साल में मौसम अच्छा होगा, लोग सुखमय और स्वस्थ होंगे।

स्थल:हूनान प्रांत के श्यांगशी क्षेत्र में थूच्या और म्याओ जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर

स्थल:हूनान प्रांत के श्यांगशी क्षेत्र में थूच्या और म्याओ जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर

नवम्बर 2013 में, शी चिनफिंग ने मध्य चीन के हूनान प्रांत में शीपातोंग गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य पर जोर दिया। उनका कहना था:वास्तविक स्थिति के आधार पर वर्गीकृत मार्गदर्शन करते हुए सटीक रूप से गरीबी उन्मूलन किया जाए।

स्थल:छोंगछिंग शहर के शीजू थूच्या जातीय स्वायत्त काउंटी

स्थल:छोंगछिंग शहर के शीजू थूच्या जातीय स्वायत्त काउंटी

अप्रैल 2019 में, शी चिनफिंग ने छोंगछिंग केंद्र शासित शहर में शीजू थूच्या जातीय स्वायत्त काउंटी का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कहा:“गरीबी उन्मूलन मेरे मन में सबसे महत्वपूर्ण बात है।”


स्थल:चीलिन प्रांत का यानप्येन कोरियाई जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर

स्थल:चीलिन प्रांत का यानप्येन कोरियाई जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर

जुलाई 2015 में, शी चिनफिंग ने पूर्वोत्तर चीन के चीलिन प्रांत के यानप्येन कोरियाई जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर में बुजुर्ग नृत्य दल के अभ्यास प्रदर्शन देखते हुए कहा:“कोरियाई जातीय लोग नाचने में निपुण होते हैं, उनका नृत्य अद्भुत होता है।”


स्थल:भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का छीफंग शहर

स्थल:भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का छीफंग शहर

जुलाई 2019 में, शी चिनफिंग ने भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में छीफंग संग्रहालय का दौरा किया, जहां उन्होंने मंगोल जाति के महाकाव्य“राजा गेसार”से संबंधित गायन वाचन प्रदर्शन को देखा। इस कला का उत्तराधिकार कथा-वाचक द्वारा मौखिक तौर पर किया जाता है, जो तिब्बती बहुल क्षेत्र में लोकप्रिय है। राजा गेसार की वीर गाथा तिब्बती बहुल क्षेत्रों में मुंह-श्रवण से प्रचलित रही है। शी चिनफिंग का कहना था:“अल्पसंख्यक जातियों की संस्कृति के संरक्षण और उत्तराधिकार को महत्व दिया जाए, गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का समर्थन किया जाए, उत्तराधिकारी को अच्छी तरह प्रशिक्षित किया जाए।”

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories