स्छ्वान प्रांत के चिनयांग :गाय पालने से मिलेगा तीन हजार युआन का इनाम

2020-06-11 15:51:28
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

दक्षिण पश्चमी चीन स्थित स्छ्वान प्रांत की चिनयांग काउंटी में ई जातीय लोग एकत्र होते रहते हैं और इसे एक गरीब काउंटी भी माना जाता है।

गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य साकार करने के लिए स्थानीय सरकार ने गांववासियों को इनाम देने के माध्यम से गाय का पालन करवाने का कदम उठाया। काओफ़ंग टाउनशिप में 57 वर्षीय ई जातीय गांववासी ईबीरूची सौ से अधिक बैल और गाय पालते हैं। सरकार की तरफ से कर्ज़ लेकर ईबीरूची ने दर्जनों पशु खरीदे। सरकार के नियम के मुताबिक उन्हें वर्ष के अंत में कई हजार युआन का इनाम मिलेगा। काओफ़ंग टाउनशिप के एक कार्यकर्ता के अनुसार गांववासियों को गाय पालने पर तीन हजार युआन और भेड़ पालने पर सात सौ पचास युआन का इनाम मिलता है। लेकिन एक परिवार के लिए इनाम की अधिकतम मात्रा तीन हजार युआन तक है।

गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य साकार करने के लिए स्थानीय सरकार ने गरीब गांववासियों के लिए कृषि आय वृद्धि परियोजना कायम की है। पशुओं को छोड़ कर गांववासियों को आलू आदि का रोपण करने से भी इनाम मिल सकता है। ऐसे नियम का उद्देश्य गांववासियों की उत्पादन क्रियाशीलता को बढ़ाना है।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories