युन्नान प्रांत के वेंगडिंग : पर्यटन के विकास से वा जातीय गांव में हुआ गरीबी उन्मूलन

2020-06-11 15:50:43
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

दक्षिणी चीन के युन्नान प्रांत की त्सांगयुवान काउंटी में स्थित वेंगडिंग गांव को कई हजार वर्षों का इतिहास वाला एक वा जातीय गांव माना जाता है।

पहाड़ों में स्थित वेंगडिंग गांव की यातायात सुविधा कमजोर है। इस गांव के तीन सौ परिवारों में 154 गरीब हैं। लेकिन पर्यटन के विकास ने गांव के लोगों को लाभ पहुंचाया है। वर्ष 2016 से त्सांगयुवान काउंटी ने वाशान हवाई अड्डे का निर्माण किया और इस के बाद विभिन्न गांव तक चलने वाला डामर मार्ग भी बनाया गया। यातायात की सुविधा मिलने पर बहुत से पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। पर्यटकों का सत्कार करने के साथ साथ गांववासी उन्हें चाय और हस्तशिल्प जैसी चीज़ें भी बेचने लगे हैं।

लेकिन पर्यटकों को आदिम गांव का दृश्य बहुत पसंद आता है। वर्ष 2018 में स्थानीय सरकार ने यह फैसला लिया कि वेंगडिंग गांव के सभी गांववासियों को आधुनिक नये गांव में स्थानांतरित किया जाएगा और पुराना गांव केवल पर्यटन के लिए संरक्षित होगा। तमाम कोशिशों के बाद अब गांववासियों ने नये गांव में रहने और पुराने गांव में पर्यटन की सेवा करने की ड्यूटी करना शुरू किया है। उन्हें पुराने गांव में अपने मकानों के अनुसार वर्ष के अंत में लाभांश मिलता है। दूसरी तरफ गांववासियों को पुराने गांव में आदिम रूप से कपड़ा व चाय बनाने तथा गाड़ी चलाने आदि के काम से आय भी मिल सकती है। वर्ष 2019 की जनवरी में वेंगडिंग गांव में सभी गरीब परिवार गरीबी से छुटकारा पा चुके हैं और उन की औसत वार्षिक आय ग्यारह हजार युआन तक रही है।

( हूमिन )

अतीत में वेंगडिंग गांववासियों का मकान

अतीत में वेंगडिंग गांववासियों का मकान



शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories