शी चिनफिंग ने निंगश्या में गरीबी उन्मूलन उपायों का निरीक्षण किया
10 जून को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उत्तरी चीन के निंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश का दौरा समाप्त किया। उसी दिन सुबह उन्हों ने स्थानीय कर्मचारियों की कार्य रिपोर्ट सुनने के बाद गरीबी उन्मूलन और आजीविका के बारे में बयान दिया।
शी ने कहा कि आर्थिक विकास में मात्रा और गुणवत्ता दो कारकों को एकीकृत करना चाहिये और उद्योग के विकास को उच्च स्तरीय, हरित और बुद्धिमत्ता की ओर बढ़ावा देना चाहिये। साथ ही बाजार की जीवन शक्तियों को बढ़ावा देना और खुला आर्थिक वातावरण बनाने का लगातार प्रयास करना चाहिये। जनता की आजीविका के बारे में शी ने कहा कि जनता को लाभान्वित करना हमारी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
शी चिनफिंग ने निंगश्या में पारिस्थितिक संरक्षण को महत्व दिया है। उन्होंने बल देकर कहा कि निंगश्या के ह-लैन-शान पर्वत के पारिस्थितिक वातावरण को अच्छी तरह संरक्षित करना होगा। वहां से बहती पीली नदी के संरक्षण के बारे में शी ने कहा कि पीली नदी के क्षेत्र में पारिस्थितिक संरक्षण और उच्च गुणवत्ता वाले विकास क्षेत्रों का जोरों से निर्माण करने की जरूरत है।
( हूमिन )




