समुद्र नंबर वान डी उपग्रह सफलता से छोड़ा

11 जून को दो बजकर 31 मिनट पर चीन ने थाईय्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांगमार्च नंबर दो रॉकेट द्वारा सफलता से समुद्र नंबर वान डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह समुद्र नंबर वान-सी उपग्रह के साथ संगठित होकर चीन का पहला समुद्रीय सिविल व्यवसाय उपग्रह नक्षत्र बनाएगा। जिससे विश्व में समुद्र के रंग, समुद्र तटीय संसाधन व पारिस्थितिकी पर्यावरण पर चीन की अवलोकन क्षमता को उन्नत किया जा सकेगा।
चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार समुद्र नंबर वान डी उपग्रह चीन का चौथा समुद्रीय रंग सिलसिलेवार उपग्रह है। वह वर्ष 2018 में सफलता से छोड़े गये समुद्र नंबर वान सी उपग्रह के साथ सुबह और दोपहर के बाद का नेटवर्क अवलोकन करेगा। जिससे विश्व में समुद्र के रंग, समुद्र तटीय संसाधन, पारिस्थितिकी पर्यावरण का कारगर अवलोकन करने की क्षमता बड़ी हद तक उन्नत होगी। साथ ही चीन के समुद्र और समुद्र तटीय संसाधन व पर्यावरण के अध्ययन, समुद्री आपदा की रोकथाम व नियंत्रण, समुद्री संसाधन के अनवरत प्रयोग, समुद्री पारिस्थितिकी पूर्व चेतावनी और पर्यावरण संरक्षण के लिये डेटा सेवा दी जा सकेगी। उन के अलावा वह मौसम पूर्वानुमान, कृषि, जल संरक्षण, यातायात आदि व्यवसायों का समर्थन भी देगा।
चंद्रिमा