प्रथम ऑनलाइन व्यापार मेला क्वांगचो में आयोजित होगा

127वां चीनी आयात निर्यात माल मेला 15 से 24 जून तक आयोजित होगा। लेकिन इस बार का ऑनलाइन मेला होगा, जो पिछले 63 सालों में पहली बार है। संबंधित अधिकारी ने 10 जून को परिचय देते हुए कहा कि इस बार का मेला प्रदर्शकों और खरीदारों के लिए बिलकुल मुफ्त है, जो 10 दिन तक चलेगा। इस बार के चीनी आयात निर्यात माल मेले में 16 तरह के उत्पादों के लिए 50 प्रदर्शनी क्षेत्रों की स्थापना की गयी है। सभी मालों की ऑनलाइन प्रदर्शनी होगी। मेले के उप महासचिव और चीनी वैदेशिक व्यापार सेंटर के प्रधान ली चिनछी के मुताबिक, ऑनलाइन मेले के लिए नयी ढांचागत डिजाइन और प्रक्रिया तैयार करने की आवश्यक्ता है।
ली ने कहा कि इस बार का मेला बिलकुल मुफ्त है, जो गरीब क्षेत्रों के उद्यमों के लिए खुला है। इधर के वर्षों में क्वांगचो चीनी आयात निर्यात माल मेला बेल्ट एंड रोड के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाता है। अभी तक बेल्ट एंड रोड से जूड़े देशों और क्षेत्रों के करीब 8000 उद्यम प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। मेला विश्व को चीन द्वारा खुलेपन और सुधार का सक्रिय सिगनल देगा और बाजार के विश्वास को पुनरुत्थान करेगा, ताकि विश्व आर्थिक स्थिरता के लिए चीन का योगदान प्रदान दे सकेगा।
(श्याओयांग)