चीन में जल्द ही गरीबी से मुक्ति होंगे ई जाति के लोग

2020-06-10 17:30:45
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

शी-डे काउंटी दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के ल्यांगशान ई जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर में स्थित है, जो सछ्वान प्रांत में अब तक गरीबी उन्मूलन न हुई 7 गरीब काउंटियों में से एक है। अब तक इस काउंटी में 17 हज़ार लोग गरीबी के दलदल में फंसे हैं। स्थानीय सरकार ने नागरिकों के निवास स्थल के स्थानांतरण को गरीबी उन्मूलन का महत्वपूर्ण तरीका अपनाया। हज़ारों गरीब जन समुदाय पहाड़ी क्षेत्र से निकल कर शहरी वासियों के बराबर आरामदेह जीवन बिताने लगे हैं।

ई जाति का सामुदायिक क्षेत्र -- ई शिन समुदाय

ई जाति का सामुदायिक क्षेत्र -- ई शिन समुदाय

बताया गया है कि 1697 ई जातीय परिवारों के लोगों को दूरस्थ कस्बे से काउंटी शहर के आसपास स्थापित सामूहिक बस्ती में स्थानांतरित किया गया। ई शिन नामक ई जातीय सामुदायिक क्षेत्र में प्रबंधन समिति के उप प्रधान चीली आथी के मुताबिक, वर्तमान में इस इलाके में स्थानांतरित हुए गांववासी विभिन्न सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। सामुदायिक क्षेत्र में किंडरगार्टन, चिकित्सा सेवा केंद्र आदि उपलब्ध हैं। नागरिकों के बच्चे स्कूली खर्च के बगैर स्कूल में पढ़ते हैं। इसके साथ ही गांववासी पूरी तरह चिकित्सा बीमा का उपभोग करते हैं।

ई जातीय कढ़ाई के कारखाने में

ई जातीय कढ़ाई के कारखाने में

पहाड़ी क्षेत्र से निकलने वाले गांववासी कैसे स्थिर आय प्राप्त करेंगे ? इस पर स्थानीय सरकार ने बहुत सोचा। शी-डे काउंटी के मानव संसाधन और सामाजिक गारंटी विभाग के प्रधान ह मिन के मुताबिक, गांववासियों के रोजगार के विस्तार के लिए सरकार ने कई कदम उठाए। एक तरफ़ श्रम निर्यात का समर्थन किया जाता है, दूसरी तरफ कामकाज व उत्पादन की बहाली और स्थिर रोजगार की गारंटी के लिए कारोबारों और औद्योगिक उद्यानों में गरीब श्रमिकों की सहायता देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

हस्त कढ़ाई ई जातीय महिलाओं की आय का एक स्रोत बना

हस्त कढ़ाई ई जातीय महिलाओं की आय का एक स्रोत बना

गांववासियों के कामकाज और रोजगार के लिए बाहर जाने का समर्थन करने के अलावा, स्थानीय सरकार ने घर में रहने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को ई जाति के पारंपरिक कढ़ाई के विकास के लिए प्रोत्साहित किया। ई जाति के पारंपरिक हस्तशिल्प लोकप्रिय हैं। कढ़ाई करने वाली महिला को हर एक महीने 4 हज़ार युआन से अधिक की आय होती है।

 ई शिन समुदाय में प्रदर्शित ई जातीय वस्त्र

ई शिन समुदाय में प्रदर्शित ई जातीय वस्त्र

गरीबी उन्मूलन के लिए कई तरीके अपनाने से इस वर्ष जून के अंत से पहले शी-डे काउंटी में अंतिम 17 हज़ार गरीब लोग गरीबी से मुक्ति होंगे, तब यह कांउटी गरीब काउंटी की सूची से भी छुटकारा पाएगी।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories