निंगश्या : ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबी उन्मूलन में छायी कठपुतलियों की भूमिका

2020-06-10 16:55:29
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन के निंगश्या ह्वेई स्वायत्त शासन प्रदेश के हूंगसीपाओ क्षेत्र में देश में सबसे बड़ा पारिस्थितिक प्रवास गरीबी उन्मूलन क्षेत्र स्थित है। जहां का एक लोक कला शाडो प्ले यानी छाया कठपुतलियां बहुत लोकप्रिय है।

शाडो प्ले चीन की एक पारंपरिक लोक कला है। चीन के अनेक क्षेत्रों में छाया कठपुतली कलाकार दिखते रहे हैं। वर्ष 2011 में इसे गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत की नामसूची में शामिल कराया गया। हूंगसीपाओ क्षेत्र के शात्साउड्वन गांव के कला कक्ष में रोज ऐसे प्ले दिखाये जाते हैं। जो गांववासियों का बहुत मनोरंजन करते हैं। छाया कठपुतली प्ले के कलाकार यांग यूंग हूंग वर्ष 2000 हूंगसीपाओ क्षेत्र में प्रवास रखा। अवकाश के समय में उन्होंने कुछ उत्साहियों के साथ साथ शाडो प्ले का प्रदर्शन करने में हिस्सा लिया। वर्ष 2012 में उन्होंने अपना प्ले कला दल, जिसमें तीस कर्मचारी कार्यरत थे, स्थापित किया। वर्ष 2017 में शात्साउड्वन गांव का सांस्कृतिक केंद्र स्थापित हुआ। यांग के दल ने अकसर यहां और आसपास क्षेत्रों में प्रदर्शन किया। इस के बाद यांग ने एक शाडो प्ले प्रदर्शन कंपनी भी स्थापित की।

शात्साउड्वन गांव के मुखिया के मुताबिक शाडो प्ले प्रदर्शन अब गांव का सांस्कृतिक उद्योग बन चुका है। जो गरीबी उन्मूलन के कार्यों में भी विशेष भूमिका अदा कर रहा है। क्योंकि सांस्कृतिक प्रदर्शन से लोगों की भावना को प्रोत्साहित किया गया है। चीन में पूर्ण रूप से खुशहाल समाज के निर्माण में संस्कृति की अहम भूमिका साबित हुई है। किसानों का जीवन खुशहाल बनने के साथ साथ उनका दिमाग भी संस्कृति से भरा होना चाहिये।

( हूमिन )

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories