चीन में बाढ़ से 26.27 लाख लोग प्रभावित

2020-06-10 16:54:02
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

2 जून के बाद से लेकर अब तक दक्षिण चीन के कुछ प्रांतों में भारी वर्षा हुई। क्वांगशी, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग आदि 8 प्रांतों में 110 नदियों में पानी चेतावनी के स्तर को पार कर गया। जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हुआ।

चीनी जल संसाधन विभाग के मुताबिक, 9 जून को दोपहर बाद 2 बजे तक दक्षिण चीन में बाढ़ से 11 प्रांतों में 26.27 लाख लोग प्रभावित हुए। 2 लाख 28 हज़ार लोगों को आपात तौर पर स्थानांतरण किया गया। 1300 से अधिक मकान ढह गए, जबकि 145,900 हेक्टेयर क्षेत्रफल के कृषि उत्पाद भी प्रभावित हुए। बाढ़ की वजह से चीन में 4 अरब 40 लाख युआन का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान पहुंचा।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories