अमेरिका के दोषारोपण का खेल वायरस से कहीं अधिक खतरनाक

हाल ही में अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट की कि अमेरिका ने रोबोट प्रोग्राम अकाउंट के उपाय से“चीनी लैब में कोविड-19 तैयार करने” संबंधित शब्दों का प्रसार किया। इस पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छ्वुनयिंग ने 9 जून को कहा कि बुरी नीयत रखने वाले लोगों की झूठी खबर, अफवाह और बदनामी वायरस से कहीं ज्यादा भयानक है।
उसी दिन चीनी विदेश मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में मीडिया ने पूछा कि अमेरिकी राजनीतिक समाचार वेबसाइट पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने मई महीने में ट्विटर पर कोविड-19 से संबंधी 26 लाख चिट और उसके बाद 10 दिन में संबंधित 2.55 करोड “शेयर” का विश्लेषण किया। विश्लेषण में पाया गया कि 5 हजार से अधिक ट्विटर खातों ने तालमेल करते हुए संबंधित चिटों को 7000 बार के “शेयर” किया। उन्होंने चीन के खिलाफ साजिश का फैसला किया कि कोविड-19 चीन में निर्मित जैविक और रासायनिक हथियार है। विश्लेषण के मुताबिक इन खातों में से अधिकांश दूर से नियंत्रित किया जाने वाले रोबोट से चलने वाले प्रोग्राम हैं। साथ ही अधिक खाता समूह अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के अल्ट्रा दक्षिणपंथी शक्ति के समर्थकों से जुडे हैं।
इस बात के प्रति हुआ छुनयिंग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 पर गलत जानकारी और खतरे विशेषकर चीन के खिलाफ विभिन्न झूठ और अफवाहों के फैलने से महामारी-विरोधी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के प्रयास को गंभीर झटका लगा है। कोविड-19 सभी मानव जाति का आम दुश्मन है। बुरी नीयत रखने वाले लोगों की झूठी खबर, अफवाह और बदनामी वायरस से कहीं ज्यादा भयानक है। राजनीतिक वायरस सभी मानव जाति का दुश्मन है।
उन्होंने अपील की कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ मिलकर गलत जानकारियों और खतरों का भंडाफोड और साइबरस्पेस को साफ करना चाहिये।
(हैया)