गरीबी उन्मूलन, व्यापक खुशहाली, आधुनिकीकरण की प्राप्ति में न छूटें किसी भी जाति के लोग – शी चिनफिंग

2020-06-09 15:38:27
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने 8 जून को पश्चिमोत्तर चीन के निंगश्या ह्वेइ स्वायत्त प्रदेश का निरीक्षण दौरा किया। यह चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के पूर्णाधिवेशनों के आयोजन के बाद शी चिनफिंग का पहला घरेलू निरीक्षण दौरा है। उस दिन दोपहर बाद, उन्होंने वूचोंग शहर में होंगसपाओ कस्बे में होंग-डे गांव और पीली नदी के तटीय इलाके की यात्रा की। इन स्थलों में शी चिनफिंग ने स्थानीय गरीबी उन्मूलन, पीली नदी क्षेत्र में पारिस्थितिकी संरक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। चिनशिंग कस्बे में स्थित चिनहुआयुआन सामुदायिक इलाके में शी चिनफिंग ने स्थानीय जातियों की सह-अस्तित्व स्थिति की हालत का पता लगाया। उन्होंने बल देते हुए कहा कि गरीबी उन्मूलन, व्यापक खुशहाली, आधुनिकीकरण की प्राप्ति में कोई भी जाति पीछे नहीं छूटनी चाहिए।

न्यांगश्या ह्वेइ स्वायत्त प्रदेश में हान, ह्वेइ, वेवुर आदि कुछ जातियों के लोग बसते हैं, जो चीन में पाँच स्वायत्त प्रदेशों में से एक है। चिनहुआयुआन बस्ती में 13,850 लोग रहते हैं, जिनमें आधा भाग अल्पसंख्यक जातियों के निवासी हैं।

स्थानीय नागरिकों के साथ बातचीत करते हुए शी चिनफिंग ने कहा कि चीन लोक गणराज्य एक बहु-जातीय समाजवाद का बड़ा परिवार है। आप लोगों की बस्ती ह्वेइ और हान जाति प्रधानता वाला सामुदायिक इलाका है, जहां का अच्छा विकास हो रहा है, खासकर विभिन्न जातियों के लोगों के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध उल्लेखनीय है। हम सब लोग चीनी राष्ट्र बड़े परिवार के सदस्य हैं। गरीबी उन्मूलन, व्यापक खुशहाली, आधुनिकीकरण की प्राप्ति में किसी भी जाति का कोई भी व्यक्ति पीछे नहीं छूटना चाहिए। हम हाथ मिलाते हुए आगे बढ़ेंगे। इससे न केवल चीनी राष्ट्र की पाँच हज़ार वर्षीय सभ्यता जाहिर होती है, बल्कि चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था की उत्कृष्टता भी दिखाई दे रही है।

निरीक्षण के दौरान, शी चिनफिंग ने स्वयं सेवकों की प्रतिनिधि, 70 वर्षीय ह्वेइ जाति की बुजुर्ग महिला वांग लानहुआ से मुलाकात की, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की एक सदस्य हैं। उन्होंने साल 2005 में एक स्वयं सेवक दल की स्थापना की, शुरु में इस दल में सिर्फ 7 सदस्य थे, लेकिन आज इसमें 60 हजार स्वयं सेवक जुड़ चुके हैं। ज्यादा से ज्यादा स्वयं सेवक स्वयं सेवा में भाग ले रहे हैं। यह खबर सुनकर शी चिनफिंग बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि समाजवाद को हासिल करने की जरूरत है, विभिन्न जातियों के नागरिकों को एक साथ समान रूप से कोशिश करनी चाहिए। स्वयं सेवकों को पूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। आप लोगों का प्रयास और योगदान धन्यवाद देने योग्य है।

(श्याओ थांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories