अद्भुत! युआन लॉन्गपिंग की टीम ने क़ैदाम बेसिन पर उगाया लवणीय-क्षार सहनीय धान

चीन के "हाइब्रिड चावल के जनक" युआन लोंगफिंग की टीम द्वारा बनाए गए लवणीय-क्षार सहनीय धान को कथित तौर पर पहली बार छिंगहाई-तिब्बत पठार के क़ैदाम बेसिन पर उगाया गया है।
छिंगताओ लवणीय-क्षार सहनीय धान अनुसंधान एवं विकास के निदेशक ने कहा है कि यह पहली बार है जब टीम ने छिंगहाई प्रांत को पूरी तरह से उपयोग करने और कृषि योग्य भूमि में तब्दील करने की उम्मीद में, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धान-रोपण का प्रयोग किया है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व चीन के "हाइब्रिड चावल के जनक" माने जाने वाले प्रसिद्ध कृषिविद् युआन लोंगफिंग कर रहे हैं, जिसके तहत पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के तीन शहरों में लगभग 60 हजार म्यू और शांक्सी, छिंगहाई, शिंच्यांग, भीतरी मंगोलिया, हेइलोंगच्यांग और चच्यांग के सात क्षेत्रों में लगभग 40 हजार म्यू में धान उगाये जाएंगे।
दीर्घकालिन में, टीम का लक्ष्य 10 करोड़ लवणमय भूमि को कृषि योग्य भूमि में बदलना है, और 8 करोड़ से अधिक लोगों का पेट भरने के लिए चावल का उत्पादन बढ़ाना है।

युआन की टीम ने साल 2017 में सफलतापूर्वक लवणीय-क्षार सहनीय धान के प्रकार विकसित किए और उच्चतम उपज 620.95 किलोग्राम प्रति म्यू तक पहुंच गई।
(अखिल पाराशर)