चीनी पनडुब्बियों का 10 हजार मीटर समुद्री गहराई में जाकर समुद्री परीक्षण
8 जून को चीनी “थानसू न.1” वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज मारियाना ट्रेंच एबिस के वैज्ञानिक मिशन को पूरा करने के बाद सफलतापूर्वक बंदरगाह लौट आया। जहाजरानी के दौरान चीनी वैज्ञानिक अकादमी द्वारा बनाये गये “हाईतोउ न.1” सभी-समुद्र गहरी पनडुब्बियों ने सफलतापूर्वक 10 हजार मीटर समुद्री परीक्षण और प्रायोगिक अनुप्रयोग किए और अनेक उपलब्धियां हासिल कीं।
मारियाना ट्रेंच एबिस में “हाईतोउ न.1” चार बार 10 हजार मीटर के नीचे गया, यहां तक कि 10,907 मीटर समुद्री गहराई तक पहुंच गया था। उच्च परिशुद्धता गहराई का पता लगाने, मशीन आपरेट करना, समुद्र तल में काम करने का समय, ध्वनिक पहचान और स्थिति, ध्वनिक संचार दूरी, उच्च परिभाषा वीडियो प्रसारण आदि संदर्भ में इसने चीनी पनडुब्बी क्षेत्र में कई प्रथम स्थान बनाए हैं।
“हाईतोउ न.1” का सफल विकास चीन के रसातल वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एक नया तकनीकी साधन प्रदान करता है, साथ ही चीन की मानव रहित पनडुब्बी तकनीक में एक नया चरण भी चिह्नित करता है।
(श्याओयांग)


